Monday, October 19th, 2026

मुख्य सचिव अमिताभ जैन एम्स में भर्ती

रायपुर
कोरोना की चपेट में आए मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सांस की तकलीफ के कारण मंगलवार को एम्स में भर्ती कराया गया है। दिल्ली से लौटने के बाद दो दिन पहले ही श्री जैन कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। वे होम आइसोलेशन में थे। उनकी पत्नी भी पॉजिटिव है। मंगलवार को सुबह सांस की तकलीफ होने पर श्री जैन को एम्स में भर्ती कराया गया है। उनकी हालात स्थिर है।

 

Source : Agency

पाठको की राय